अमरावती अस्पताल आग : जांच के लिए सात सदस्यों की कमेटी गठित
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबिटकर ने अमरावती शहर के एक सरकारी अस्पताल की नवजात देखभाल इकाई में तड़के लगी आग की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की सोमवार शाम घोषणा की। इस घटना में तीन नवजातों की मौत हो गई थी। अबिटकर ने आग से प्रभावित जिला महिला अस्पताल में “गंभीर” अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि समिति आग लगने के कारणों का पता लगाएगी और आठ दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्वी महाराष्ट्र के इस शहर में...
