बंगाल के राज्यपाल का विवाद सबसे अलग
जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से उसके द्वारा नियुक्त राज्यपालों का राज्य की विपक्षी पार्टियों वाली सरकारों से लगातार टकराव चलता रहता है। अलग अलग राज्यों में कई तरह के विवाद हुए। लेकिन आमतौर पर सारे विवाद संवैधानिक और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर रहे। जैसे राज्यपाल ने विधेयक रोक दिए या कानून व्यवस्था की मुआयना करने पहुंच गए या सरकार के कामकाज में दखल दिया। पश्चिम बंगाल के पिछले राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ तो ममता बनर्जी की सरकार का टकराव अलग ही स्तर पर था। परंतु धनखड़ की जगह जो राज्यपाल आए हैं सीवी...