आनंदी बेन ने योगी को उलझाया है
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ऐसी बात कही है, जिससे विपक्षी पार्टियों को सरकार पर हमला करने का बड़ा मौका मिला है। वह तो विपक्षी पार्टियां अभी राम मंदिर चढ़ावा चोरी और दिल्ली में संसद की राजनीति में बिजी हैं नहीं तो राज्यपाल ने जो कहा है वह उत्तर प्रदेश में बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया होता। असल में राज्यपाल पिछले दिनों गोरखपुर गई थीं, जहां चांसलर के नाते उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने यूनिवर्सिटी की सुविधाओं पर सवाल उठाया और योगी आदित्यनाथ को भी कठघरे...