पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा बसपा से निष्कासित
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने अपनी पूर्ववर्ती सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में बृहस्पतिवार को दल से निष्कासित कर दिया। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस संबंध में ऐलान करते हुए कहा उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। Also Read : शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में...