रामदॉस पिता-पुत्र के ड्रामे का क्या होगा?
तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पट्टाली मक्कल काटची यानी पीएमके के संस्थापक एस रामदॉस और उनके बेटे अंबुमणि रामदॉस में संघर्ष चल रहा है। एस रामदॉस ने बेटे को अध्यक्ष पद से हटा दिया है और खुद अध्यक्ष बन गए हैं। हालांकि पार्टी अब भी अंबुमणि रामदॉस के पीछे खड़ी है। पिता के बुलाने पर पार्टी के ज्यादातर नेता गैरहाजिर हो जा रहे हैं और बेटे के साथ अपनी एकजुटता दिखा रहे हैं। तभी किसी को इस ड्रामे का मकसद समझ में नहीं आ रहा है। अब रामदॉस सीनियर ने कहा है कि उन्होंने 2004...