राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं
पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों से मिलेंगे। गौरतलब है कि एक बड़ी परियोजना के तहत केंद्र सरकार निकोबार द्वीप को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित कर रही है। कांग्रेस और दूसरी कई पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। उनका कहना है कि इससे जनजातीय समूहों और समुद्री पारिस्थितिकी को...