जगन का दांव उलटा न पड़ जाए
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने एक खतरनाक दांव चला है। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव से आठ महीने पहले राज्य के सबसे बड़े नेता और मुख्य विपक्षी पार्टी टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार करा दिया। नायडू को भ्रष्टाचार के मामले में पिछले शनिवार को गिरफ्तार किया गया और उस दिन से राज्य में राजनीतिक ड्रामा चल रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का बड़ा राजनीतिक असर हुआ है। बताया जा रहा है कि जगन मोहन ने भाजपा और कांग्रेस को प्रदेश की राजनीति से पूरी तरह बाहर करने के लिए यह दांव चला है। उन्होंने इस...