उत्तराखंड के कारण बने रह गए बलूनी
नितिन नबीन ने मीडिया और सोशल मीडिया की पूरी टीम बदल दी। लेकिन मीडिया के प्रभारी अनिल बलूनी पद पर बने रह गए। उनके साथ काम करने वाले सह प्रभारी संजय मयूख को हटा दिया गया। कायदे से मीडिया का रोजमर्रा का काम वही संभालते थे। बलूनी पहले राज्यसभा में रहे और अब लोकसभा सांसद हैं। उनकी इच्छा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने की है। इसलिए वे उत्तराखंड की राजनीति में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। दिल्ली में भी संपादकों से संपर्क साधे रहना उनका मुख्य काम होता है। इसके बावजूद रोजमर्रा का काम करने वाले संजय मयूख गए और बलूनी रह...