अनिल कपूर ने बुजुर्ग छात्राओं को झुककर किया सलाम
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर स्टार प्लस के शो 'इंडिया के टॉप 1%' में पढ़ाई के प्रति जुनून रखने वाली बुजुर्ग महिलाओं की कहानी से भावुक हो गये। अनिल कपूर ने इन महिलाओं को पढ़ाने वाली शिक्षिका शीतल के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें 'जादूगरनी' कहा। शो में महाराष्ट्र के खांगणे गांव से पहुंचीं प्रतियोगी शीतल ने बताया कि वह बुजुर्ग महिलाओं के लिए शुरू किए गए स्कूल में पढ़ाती हैं। उनकी छात्राएं उम्र से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद बचपन में अधूरे रह गए पढ़ाई के सपने को पूरा कर रही हैं। शीतल ने बताया कि याददाश्त, नजर और सुनने...