अंजना सुखानी ने अमिताभ बच्चन से जुड़ी खूबसूरत याद की साझा
अभिनेत्री अंजना सुखानी ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से जुड़ी एक पुरानी और यादगार घटना साझा करते हुए कहा है कि महानायक का छोटा-सा व्यवहार भी उनके लिए बेहद खास था। एक साक्षात्कार में अंजना ने बताया कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अमिताभ बच्चन के साथ एक चॉकलेट के विज्ञापन में काम किया था। विज्ञापन की शूटिंग मालाड स्थित इनऑर्बिट मॉल की पार्किंग में हो रही थी और उस दिन काफी गर्मी थी। अंजना सेट पर धूप में खड़ी थीं, तभी अमिताभ बच्चन की नजर उन पर पड़ी। अंजना के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने अपने...