अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल, प्रियंका
नई दिल्ली। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार की शाम को इंडिया गेट पर जाकर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की और उनके प्रति अपना समर्थन जताया। गौरतलब है कि उत्तराखंड की अंकिता भंडारी एक होटल में रिसेप्शनिस्ट थी, जहां उसे एक वीआईपी को सर्विस देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में शामिल कथित वीआईपी का नाम सामने नहीं आया। न्याय के लिए अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि सीबीआई जांच पूरी होने...