बेल्जियम दौरे पर भारतीय जूनियर हॉकी टीम की अगुआई करेंगे अनमोल इक्का
डिफेंडर अनमोल इक्का पांच से 18 जुलाई तक होने वाले बेल्जियम दौरे पर 22 सदस्यीय भारतीय जूनियर (अंडर-21) पुरुष हॉकी टीम की कप्तानी करेंगे।यह दौरा फ्रांस के कोच फ्रेडरिक सोयेज के मार्गदर्शन में टीम की पहली प्रतियोगिता होगी और इस साल के आखिर में होने वाले जूनियर एशिया कप से पहले तैयारी का एक अहम चरण होगा। दौरे के दौरान युवा भारतीय टीम यूरोप की कुछ सबसे मजबूत टीमों का सामना करेगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रिया और बेल्जियम के खिलाफ दो-दो जबकि जर्मनी और नीदरलैंड के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। इस दौरे से टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का बहुमूल्य अनुभव मिलने...