मोदी विरोधी नारे पर हंगामा
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है। आखिरी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को इस बात पर बड़ा हंगामा हुआ कि रविवार को हुई कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारा लगा था। संसद के दोनों सदनों में भाजपा सांसदों ने इसे मुद्दा बनाया। कहा जा रहा है कि रामलीला मैदान की रैली में ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगे थे। कांग्रेस ने इससे पल्ला झाड़ लिया और कहा है कि उसे नहीं पता कि किसने क्या नारा लगाया। संसद के दोनों सदनों में भाजपा सांसदों ने इसे लेकर...