Anti-Terrorist

  • दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकरोधी अभियान जारी

    दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों का सोमवार को लगातार दूसरे दिन एक बड़ा घेराबंदी एवं तलाशी अभियान जारी है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने यह अभियान शुरू किया। अभियान की निगरानी के लिए रविवार शाम को वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि पूरी रात कड़ा घेरा बनाए रखा गया और सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू हो गया। बुधवार को सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले की...