संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की सिडनी में आतंकी हमले की कड़ी निंदा
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हनुक्का पर्व के आयोजन के दौरान हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। महासचिव ने इस हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने इस कठिन समय में ऑस्ट्रेलिया की जनता और सरकार के साथ एकजुटता जताई है। साथ ही देश और दुनिया भर के यहूदी समुदाय के प्रति भी समर्थन व्यक्त...