बेल्जियम में जन्म, जिम्बाब्वे की तरफ से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को तैयार अंतुम नकवी
बेल्जियम में जन्मे दाएं हाथ के बल्लेबाज अंतुम आमिर नकवी जिम्बाब्वे की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू के लिए तैयार हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट मैच के लिए चुनी गई जिम्बाब्वे की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ब्रुसेल्स में 5 अप्रैल 1999 को जन्मे अंतुम नकवी महज चार साल की उम्र में परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। यहां उन्होंने कमर्शियल एयरलाइन पायलट का लाइसेंस हासिल किया, लेकिन क्रिकेट में करियर आगे बढ़ाने के लिए उन्हें इस करियर को छोड़ना पड़ा। इसके बाद वह जिम्बाब्वे आ गए। अंतुम नकवी ने हाल ही...