त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। अनुकूल को हर्ष दुबे की जगह पर टीम से जोड़ा गया है। हर्ष का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारत की राष्ट्रीय टीम में हुआ है। अनुकूल ने इस सीजन में केकेआर के लिए अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। गेंद के साथ-साथ अनुकूल बल्ले से भी योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। अनुकूल...