समृद्धि महामार्ग पर सफर कर गदगद हुए अनुपम खेर
हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर अक्सर सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र के बहुचर्चित समृद्धि महामार्ग पर यात्रा करने का अपना अनुभव साझा किया। दरअसल, अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर सड़क पर कार ड्राइव का एक वीडियो पोस्ट किया और इस अनुभव को खास व यादगार बताया। अनुपम खेर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''मैंने शिरडी से नागपुर तक सड़क मार्ग से यात्रा की, और यह सफर बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग पर था। क्या ही शानदार अनुभव था। सड़कें बेहद अच्छी हैं, यात्रा सुगम...