पिता बने अनुराग डोभाल ने दिखाई बच्चे की झलक
यूट्यूबर और 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल यानी यूके07 राइडर पिता बन गए हैं। उनकी अपनी पत्नी रितिका चौहान ने राम नवमी के शुभ अवसर पर पहले बच्चे को जन्म दिया है। अनुराग ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपने लाडले की झलक दिखाई, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आए। अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह नवजात को गोद में लेकर दुलारते और फूट-फूटकर रोते नजर आए। इस दौरान वह बार-बार उसका चेहरा देखते नजर आए। उन्होंने इस पल को “दूसरा जन्म” बताया और लिखा – “मेरे बच्चे के लिए दूसरा जन्म...।”...