आरसीबी की जीत पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किया किस
आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत का जश्न अभी भी सोशल मीडिया पर जारी है। इस बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह विराट के माथे पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान विराट अपने हाथों में आईपीएल ट्रॉफी थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आ रही है। अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में इमोजी के जरिए अपने इमोशन्स जाहिर किए। उन्होंने विनर, हार्ट और हाथ जोड़ने वाले इमोजी...