एप्पल का तिमाही राजस्व 114 अरब डॉलर पर, भारत में भी रिकॉर्ड बिक्री
अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल ने गत 26 सितंबर को समाप्त तिमाही में 114 अरब डॉलर से अधिक का राजस्व कमाया और इस दौरान भारत समेत कई बाजारों में उसकी रिकॉर्ड बिक्री हुई। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित क्यूपर्टिनो में कंपनी ने सोमवार को 26 सितंबर को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे साल के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने बताया कि तिमाही में कुल राजस्व, आईफोन से प्राप्त राजस्व और प्रति शेयर आय के नये रिकॉर्ड बने हैं। साथ ही सेवा से प्राप्त राजस्व भी अबतक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। कंपनी का तिमाही राजस्व 114.5 अरब डॉलर रहा, जो...