एनसीआर : कुछ इलाकों में एक्यूआई फिर लाल निशान के पार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) धीरे-धीरे खराब होता दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों तक तेज हवाओं के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया था, लेकिन अब प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई लाल निशान के पार पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी की ओर इशारा करता है। वहीं दिल्ली और नोएडा के कई क्षेत्रों में भी वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी के बीच बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा में स्थिति सबसे ज्यादा...