अरिजीत सिंह के बर्थडे पर हर्षदीप कौर का इमोशनल पोस्ट
अपनी रूहानी आवाज से तमाम प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जादुई आवाज के साथ-साथ अरिजीत सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने जमकर बधाई दी। गायिका हर्षदीप कौर ने इंस्टाग्राम पर अरिजीत के लिए एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "जिनकी रूह खूबसूरत होती है, उनकी आवाज सीधे दिल तक पहुंचती है। हम सब खुशकिस्मत हैं कि हमें इस दौर में अरिजीत सिंह जैसे जीनियस की आवाज सुनने को मिली। वह हमारे लिए किसी फरिश्ते की तरह...