Arrested

  • सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के एक संदेही को शनिवार को गिरफ्तार किया। हमला आरोपी को शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आकाश कन्नौजिया (Akash Kannaujia) ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में बैठकर सफर कर रहा था। मुंबई पुलिस की ओर से भेजे गए, फोटो के आधार पर आरोपी की पहचान की गई है। आज रात आठ बजे मुंबई पुलिस दुर्ग पहुंचेगी। मुंबई पुलिस ने संदेही का एक मोबाइल नंबर शेयर किया था वह नंबर डोंगरगढ़ के किसी राजेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है।...

  • ‘पुष्पा’ 2 एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार

    हैदराबाद।  साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को शुक्रवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले (Sandhya Theatre Stampede Case) में हिरासत में ले लिया। अभिनेता को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। 4 दिसंबर को पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर शो की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला (35 साल) की मौत हो गई थी। इस मामले में अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज कराया गया था। हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को रद्द करने के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया...

  • वांगचुक को गिरफ्तार किया

    नई दिल्ली। देश के जाने माने सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सात दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक और उनके साथियों को दिल्ली के लद्दाख भवन से हिरासत में लिया गया। इससे पहले 30 सितंबर को दिल्ली पहुंचने पर उनको दिल्ली की सीमा पर हिरासत में लिया गया था। बहरहाल, सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उनको मंदिर मार्ग थाने ले गई। दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया था। दूसरी ओर अनशन बैठे सामाजिक...

  • पूर्व सांसद और भाजपा नेता रूपा गांगुली गिरफ्तार

    कोलकाता। पूर्व राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह स्थानीय महिला भाजपा नेता रूबी दास की रिहाई की मांग को लेकर दक्षिण कोलकाता के एक पुलिस थाने के सामने बुधवार रात से ही धरने पर बैठी थीं। बुधवार शाम को गिरफ्तार किए गए भाजपा समर्थकों में दास भी शामिल थीं। ये सभी एक स्कूली बच्चे की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। बच्चा पेलोडर की चपेट में आ गया था। इसका इस्तेमाल कोलकाता नगर निगम (KMC) के कर्मचारी सड़क की मरम्मत के लिए कर रहे थे। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की...

  • पटना एम्स के चार डॉक्टर गिरफ्तार

    पटना। मेडिकल में दाखिले के लिए हुई नीट यूजी की परीक्षा के पेपर लीक और दूसरी गड़बड़ियों के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स पटना चार डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान करण जैन, कुमार शानू, राहुल आनंद और चंदन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्य आरोपी पंकज सिंह के लिए सवाल हल किए थे। गिरफ्तार किए गए सभी डॉक्टरों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेज...

  • अरविंद केजरीवाल को धमकी लिखने वाला शख्स गिरफ्तार

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी भरे संदेश लिखने वाले व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की ट्रेनों के साथ-साथ मेट्रो स्टेशन पर भी उसने केजरीवाल को जान से मारने की धमकी वाले मैसेज लिखे थे। जानकारी के अनुसार आरोपी काफी पढ़ा-लिखा व्यक्ति है और अच्छी नौकरी करता है। वह दिल्ली में फाइव स्टार होटल में रुका था और दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर के दौरान उसने केजरीवाल के नाम धमकी भरे संदेश लिखे थे। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान 32 साल के अंकित गोयल के रूप में...

  • यूपी पुलिस परीक्षा पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजीव नयन मिश्रा (Rajeev Nayan Mishra) को नोएडा एसटीएफ ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। वह पहले भी इस तरह के मामलों में शामिल रहा है। Rajeev Nayan Mishra Arrested इस वर्ष यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (Up Police Recruitment Exam) में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें लगभग 16 लाख महिला अभ्यर्थी भी थीं। परीक्षा 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में चार पालियों...

  • ईडी की टीम गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल को अपने दफ्तर ले आई

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम कथित शराब नीति घोटाले के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गुरुवार शाम उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ और तलाशी के बाद गिरफ्तार कर उन्हें ए.पी.जे पर अब्दुल कलाम रोड स्थित अपने दफ्तर ले आई है। Arvind Kejriwal Arrested ईडी (ED) की टीम रात 11 बजे सीएम को उनके आवास से वित्तीय जांच एजेंसी के कार्यालय ले आई। एजेंसी के कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और आसपास बैरिकेड्स लगाए गए हैं। पूरे इलाके में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई है।...

  • केसीआर की बेटी के कविता गिरफ्तार

    हैदराबाद/दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हुए कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने कविता को शुक्रवार को हैदराबाद में गिरफ्तार किया। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ले आई। KCR Daughter K Kavita Arrested इससे पहले ईडी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे भारत राष्ट्र समिति की नेता कविता के हैदराबाद स्थित घर पर छापा मारा। करीब आठ घंटे की तलाशी और पूछताछ के बाद शाम सात बजे उन्हें हिरासत में लिया...

  • डच फुटबॉलर क्विंसी प्रॉम्स दुबई में गिरफ्तार

    हेग। ड्रग्स की तस्करी और अपने चचेरे भाई पर चाकू से हमला करने के दोषी डच फुटबॉलर क्विंसी प्रॉम्स (Quincy Promes) को डच अधिकारियों के अनुरोध पर दुबई में गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में दुबई के सरकारी वकील ने इसकी जानकारी दी। बयान के अनुसार, गिरफ्तारी यूएई और नीदरलैंड के अधिकारियों के बीच ज्वाइंट ऑपरेशन (Joint Operation) की मदद से हुई। Quincy Promes यह गिरफ्तारी नीदरलैंड द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice)  के आधार पर की गई।शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नीदरलैंड अब दुबई पुलिस से क्विंसी प्रॉम्स को उन्हें सौंपने...

  • ईवीएम के खिलाफ दिग्विजय का प्रदर्शन

    नई दिल्ली। इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम (EVM) के हैक होने के आरोप लगाने और उसका डेमो करने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे। दिग्विजय सिंह के साथ कुछ राजनीतिक और सिविल सोसायटी के लोग भी थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी। बिना अनुमति के प्रदर्शन करने की वजह से पुलिस ने दिग्विजय सिंह को हिरासत में ले लिया। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अपने अकाउंट पर लिखा- मुझे दो हफ्ते पहले ईवीएम हटाओ मोर्चा...

  • संसद की सुरक्षा में सेंध का छठा आरोपी भी गिरफ्तार

    Mahesh Kumawat :- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में छठे आरोपी महेश कुमावत को आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उसे आज ही पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए उसकी हिरासत की मांग कर सकती है। ललित झा और महेश ने गुरुवार को कर्तव्य पथ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था। दोनों को जांच के लिए स्पेशल सेल ले जाया गया। झा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि महेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया...

  • हमास के समर्थन में अभिनेत्री मैसा अब्द एल्हादी गिरफ्तार

    Maisa Abd Elhadi :- इजराइल में पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट की एक श्रृंखला में हमास आतंकवादी समूह का समर्थन करने के लिए अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता मैसा अब्द एल्हादी को गिरफ्तार कर लिया। इज़राइली अधिकारियों के अनुसार, एल्हादी ने कई बयान दिए हैं, जिन्हें 7 अक्टूबर को यहूदी राष्ट्र के नागरिकों के खिलाफ हमास द्वारा की गई उग्र हिंसा और तबाही का समर्थन माना जा सकता है। उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि एल्हादी को मंगलवार सुबह नाज़रेथ से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि एल्हादी की एक पोस्ट इज़राइल और गाजा के बीच...

  • मुंबई पुलिस ने पुणे के भगोड़े ड्रग डॉन को चेन्नई से पकड़ा

    Lalit Patil :- पुणे के ससून अस्पताल से दो सप्‍ताह पहले भागे ड्रग डॉन ललित पाटिल को मुंबई पुलिस की एक टीम ने चेन्नई से पकड़ लिया है। उसे मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यहां कहा कि उसे मुंबई लाया जा रहा है। पुलिस उसे पुणे ले जाने से पहले उसकी रिमांड की मांग करेगी। मुंबई पुलिस ने पहले नासिक में उसकी अवैध नशीले पदार्थ निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया था। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने अक्टूबर 2020 में उसके करोड़ों रुपये के एमडी (मेफेड्रोन) रैकेट को नष्ट कर दिया था। ललित पाटिल को गिरफ्तार कर...

  • पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक गिरफ्तार

    Kulbir Singh Zira :- पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा को पुलिस ने मंगलवार तड़के पंजाब के फिरोजपुर जिले के जीरा शहर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया और 31 अक्टूबर तक जेल भेज दिया। उन पर अपने समर्थकों के साथ एक खंड विकास कार्यक्रम अधिकारी (बीडीपीओ) के कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था। जीरा ने बीडीपीओ कार्यालय पर पंचायतों को ग्रांट जारी करने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। वह लोगों के हितों की अनदेखी करने पर बीडीपीओ के खिलाफ धरना दे रहे थे। गिरफ्तारी के बाद जीरा को उपमंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट...

  • पंजाब में ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 4.94 करोड़ रुपये जब्त

    Punjab News :- अंतरराज्यीय मादक द्रव्य नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में पंजाब के मुल्लांपुर दाखा से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्‍जे से वाहनों के 38 नकली नंबर प्‍लेट और एक रिवाल्‍वर के साथ 4.94 करोड़ रुपये जब्त किए। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी। वह हाल ही में जम्मू में बरामद 30 किलोग्राम हेरोइन मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है। यादव ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई,...

  • ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकी शाहनवाज गिरफ्तार

    Mohammad Shahnawaz Alam :- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोहम्मद शाहनवाज आलम को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे शफी उज्जमा के नाम से भी जाना जाता है, जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में अपने दो साथियों के साथ.शामिल था। वे आईएस मॉड्यूल के भेष में पाकिस्तानी आईएसआई प्रायोजित मॉड्यूल के समर्थन से दिल्ली में आतंकी हमलों की रच रहे थे। आईएस ऑपरेटिव शाहनवाज (31) को दिल्ली के जैतपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके सहयोगी मोहम्मद रिजवान अशरफ (28) और मोहम्मद अरशद वारसी (29) को उत्तर प्रदेश...

  • आरोपी राजपाल वालिया नैनीताल से गिरफ्तार

    Rajpal Walia :- देहरादून एसटीएफ को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुष्पांजलि फ्लैट्स के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले राजपाल वालिया को एसटीएफ देहरादून ने नैनीताल से गिरफ्तार किया है। राजपाल वालिया पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इस मामले में दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल अभी भी पकड़ से बाहर हैं। इन दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। दीपक मित्तल के पिता को 27 सितंबर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया जा चुका है। पुष्पांजलि बिल्डर्स के 41 अकाउंट्स भी फ्रीज किए गए हैं। जिनमें साल 2016...

  • मप्र का बाघ शिकारी कर्नाटक से गिरफ्तार

    Uggain Pardhi :- मध्य प्रदेश के लंबे समय से फरार चल रहे एक बाघ शिकारी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने बताया कि विगत 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी आरोपी उज्जैन उर्फ उग्गैन पारधी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए सुखमन आदिवासी नाम से कर्नाटक के विभिन्न स्थानो में रह रहा था। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स लम्बे समय से प्रयासरत थी और विशेष इन्टेलिजेन्स इनपुट के आधार पर क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर द्वारा बेलगाँव (कर्नाटक) में की गई कार्रवाई...

  • आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

    Chandrababu Naidu :- एक बड़े घटनाक्रम में, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने शनिवार को कौशल विकास निगम भ्रष्टाचार मामलेे में नंद्याल जिले में गिरफ्तार कर लिया। टीडीपी प्रमुख को पुलिस उपाधीक्षक एम.धनंजयडु के नेतृत्व में सीआईडी टीम ने सुबह करीब छह बजे गिरफ्तार किया। नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए, इसलिए इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। टीडीपी प्रमुख को भेजे गए नोटिस में लिखा है: "आपको सूचित किया जाता है कि धारा 120...

और लोड करें