artificial rain

  • दिल्ली में कृत्रिम बारिश का पाखंड

    भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में सरकार बनने के बाद से यह ड्रामा चल रहा है कि दिल्ली में जब प्रदूषण बढ़ेगा तो कृत्रिम बारिश कराई जाएगी। इस साल जनवरी में भाजपा की सरकार बनी और बारिश के मौसम में कृत्रिम बारिश का फैसला किया गया। लेकिन जब इसका विरोध हुआ तो सरकार ने इरादा बदल दिया। दिवाली से पहले जब दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी तब फिर से कृत्रिम बारिश का ड्रामा शुरू हुआ। अब बताया जा रहा है कि दिल्ली में कृत्रिम बारिश हो ही नहीं सकती है। खास कर सर्दियों में जब हवा में...

  • आंकड़े छिपाने से हकीकत नहीं बदलती

    हर साल नवंबर, दिसंबर में दिल्ली में हिंदी फिल्मों का यह गाना खूब चर्चा में रहता है कि ‘आंखों में जलन, सीने में तूफान सा क्यूं है, इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यूं है’। इस साल भी ऐसा ही है। आंखों में जलन है, गले में खराश है, सीने में तूफान सा है, अस्पतालों  में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन फर्क यह है कि इस बार सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि हवा की गुणवत्ता ज्यादा खराब नहीं हुई है। दिल्ली में नंगी आंखों से हवा प्रदूषित दिख रही है और लोग उसे...

  • नाकामी में छिपे सबक

    विशेषज्ञों को जरूर मालूम होगा कि कृत्रिम बारिश के लिए आसमान में बादलों की कैसी मौजूदगी जरूरी होती है। इस ज्ञान का इस्तेमाल ना करने के कारण उन्होंने दिल्लीवासियों की अपेक्षाएं बढ़ाईं और उन्हें पूरा करने में नाकाम रहे। राष्ट्रीय राजधानी में क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश कराने की कोशिश की नाकामी में कई सबक छिपे हैं। पहले तो इससे यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति जाहिर हुई है कि तकनीक संस्थान एवं विशेषज्ञ सरकारों की मंशा के मुताबिक चलने की ऐसी मानसिकता का शिकार हो गए हैं कि मानों उन्होंने स्वतंत्र राय देने से तौबा कर लिया है। वरना, आईआईटी कानपुर...

  • दिल्ली ने कृत्रिम बारिश की कोशिश रोकी

    नई दिल्ली। मंगलवार को मिली असफलता के बाद दिल्ली सरकार ने कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास रोक दिया है। इस बीच दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। बुधवार को पूरे दिन दिल्ली में धूल और धुएं की परत छाई रही। बढ़ते वायु प्रदूषण को दूर करने के लिए ही दिल्ली सरकार ने कृत्रिम बारिश के लिए क्लाउड सीडिंग का प्रयास किया था लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद बुधवार को होने वाली क्लाउड सीडिंग रोक दी गई। दिल्ली में प्रदूषण के रोकने के लिए दिल्ली सरकार पुराने उपाय आजमा रही है। इसके तहत बुधवार को पार्किंग शुल्क...

  • दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए मंगलवार को क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास हुआ। हालांकि इस दूसरे प्रयास में भी कामयाबी नहीं मिली। क्लाउड सीडिंग का पहला प्रयास 23 अक्टूबर को हुआ था। गौरतलब है कि दिवाली के बाद से लगातार हवा की गुणवत्ता में गिरावट आ रही है। राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 'बेहद खराब' की श्रेणी में बना हुआ है। बहरहाल, मंगलवार को कृत्रिम बारिश के लिए क्लाउड सीडिंग करने कानपुर से विशेष विमान 'सेसना' ने उड़ान भरी थी। विमान ने खेकड़ा,...