अरुणाचल सीएम का इस्तीफा होगा या नहीं
भारतीय जनता पार्टी की कमान जब से नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में आई तब से भाजपा ने यह सिद्धांत अपना लिया है कि अपने नेताओं पर चाहे कितने भी संगीन आरोप लगें उनका इस्तीफा नहीं कराना है। भाजपा के एक बड़े नेता मीडिया के सामने भी कहा कि भाजपा में इस्तीफे नहीं होते हैं। तभी सवाल है कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का इस्तीफा होगा या नहीं? उनके खिलाफ विपक्ष ने आरोप नहीं लगाया है, बल्कि उनकी सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि...