अरुणाचल में आतंकी हमला, जवान शहीद
इटानगर। चीन से लगती अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीनी गतिविधियों को लेकर पहले से चिंता जताई जा रही थी अब राज्य के चांगलांग जिले में मंगलवार को उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। बताया गया है कि यह हमला भारत और म्यांमार की सीमा के पास नामपोंग सर्कल में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि हमला नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड के युंग आंग गुट के उग्रवादियों ने किया है। खबरों के मुताबिक सुबह की...