Arvinder singh lovely

  • लवली फिर भाजपा में शामिल

    नई दिल्ली। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के छह दिन बाद कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हो गए हैं। सात साल में दूसरी बार वे कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए हैं। इस बार उनके साथ कांग्रेस के कई और बड़े नेता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री एक समय दिल्ली में कांग्रेस का दलित चेहरा रहे राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिंह और नीरज बसोया और अमित मलिक भी शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। इन सभी नेताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के...

  • कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस (Congress) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely), कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में लगातार 15 वर्षों तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिंह एवं नीरज बसोया और अमित मलिक ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, संजय मयूख और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज...

  • दिल्ली में कांग्रेस कैसे चुनाव लड़ेगी?

    लोकसभा चुनाव के बीच भी कांग्रेस का झगड़ा सुलझ नहीं रहा है। दिल्ली और उससे सटे हरियाणा से लेकर पंजाब और महाराष्ट्र तक पार्टी के आंतरिक झगड़े का असर चुनाव पर पड़ रहा है। चुनाव के बीच दिलली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी से तालमेल पर सवाल उठाया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनके पार्टी छोड़ने का कारण वह नहीं है। उन्होंने इस तालमेल को स्वीकार कर लिया था। लेकिन टिकट बंटवारे और संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर जिस तरह से पार्टी के प्रभारी दीपक बाबरिया ने...

  • दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के अध बीच दिल्ली के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ तालमेल और दो सीटों पर दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को टिकट देने से विरोध में इस्तीफा दिया है। लवली ने प्रदेश के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया पर भी हमला किया है और कहा है कि वे उनको काम नहीं करने दे रहे थे। लवली ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर उदित राज को उम्मीदवार बनाने का विरोध किया है। अरविंदर सिंह लवली ने...

  • दिल्ली में तालमेल के लिए लवली को जिम्मा

    ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ तालमेल करने का मन बना लिया है। इसलिए एक बार फिर से अरविंदर सिंह लवली को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। अनिल चौधरी की जगह नया अध्यक्ष बनाने की चर्चा काफी दिन से चल रही थी। लेकिन मुश्किल यह थी कि प्रदेश कांग्रेस के ज्यादातर नेता ऐसे थे, जो केजरीवाल का विरोध करते थे और उनकी पार्टी के साथ तालमेल के समर्थन में नहीं थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित सबसे मुखर विरोधी थे और अब भी हैं। पूर्व...