Ashleigh Gardner

  • अपने 100वें टी20 मैच से पहले बेखौफ अंदाज में वापसी को तैयार गार्डनर

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान एशले गार्डनर अपने करियर की शुरुआत वाले उस निडर अंदाज को फिर से अपना रही हैं, जिसने उन्हें पहचान दिलाई थी।  ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी कर रही है। यह ऑलराउंडर इस बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी बेहतरीन फॉर्म हासिल करने का लक्ष्य बना रही हैं। गार्डनर 100 टी20 इंटरनेशनल मैच पूरे करने से महज एक कदम दूर हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम जब सेंट विंसेंट में वेस्टइंडीज का सामना करेगी, तो गार्डनर टी20 मैचों का शतक लगाने वाली सातवीं ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। इस बीच...