पिछली बार से कम
भारत हांगझाउ की सफलताओं को कायम रखते हुए नई स्पर्धाओं में आगे बढ़ता, तो इस बार वह तीसरे स्थान के लिए दक्षिण कोरिया से होड़ कर सकता था, जिसने 39 गोल्ड के साथ डेढ़ सौ पदक जीते हैं। एशियाड के आखिरी दो दिन में प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गया। 21 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 85 मेडल हासिल करना अपने-आप में बहुत निराशाजनक प्रदर्शन नहीं है, लेकिन तीन साल पहले चीन के हांगझोउ में हुए एशियाड में भारत की अपनी सफलताओं की तुलना में इस बार का प्रदर्शन खासा कमजोर रहा। तब...