बशर्ते इरादों पर अमल हो
भारत-आसियान रिश्तों में सबसे बड़ी गांठ मुक्त व्यापार समझौता है। भारत ने इसके तहत आसियान के लिए अपने बाजार के दरवाजे खोले, लेकिन भारतीय उत्पादों को आसियान बाजारों में वैसी पहुंच नहीं मिल पाई। आसियान समिट के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिलीपीन्स यात्रा को भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीत’ के लिहाज से महत्त्वपूर्ण पड़ाव माना जाएगा, बशर्ते इस दौरान हुई घोषणाओं पर आगे चल कर सचमुच अमल हो। मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान भारत ने रक्षा, तकनीक, व्यापार और जन-संपर्क को मजबूत करने के लिए कई ठोस एलान किए।...