असम में यूपीपीएल से तालमेल नहीं
असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सहयोगी यूपीपीएल को अकेले छोड़ दिया है। पार्टी के नेता प्रमोद बोडो भले राज्यसभा का चुनाव निर्विरोध जीत गए लेकिन भाजपा ने उनक साथ तालमेल नहीं किया है। भाजपा की ओर से अकेले छोड़े जाने के बाद प्रमोद बोडो ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शुरू कर दी है। उन्होंने सात उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। हालांकि भाजपा इसे लेकर बहुत चिंतित नहीं है। उसे यकीन है कि असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ मिल कर वह पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी। उसे परिसीमन के...