असम भाजपा का विवाद थम नहीं रहा
असम में भारतीय जनता पार्टी के अंदर का विवाद समाप्त नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बार बार सफाई देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा राज्य की 126 में से 90 सीटों पर लड़ रही है और टिकट के लिए 14 सौ के करीब आवेदन मिले थे। जाहिर है सबको एडजस्ट नहीं किया जा सकता है। हालांकि उनकी बात का ज्यादा असर नहीं हो रहा है। इसका कारण यह है कि 14 सौ के करीब आवेदन देने वाले इस बात से नाराज नहीं हैं कि उनको टिकट नहीं मिली। वे इस बात से नाराज...