असम कैबिनेट का विस्तार, 12 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट में 12 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही, राज्य की नई सरकार का गठन पूरा हो गया। गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में मुख्यमंत्री सरमा, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले 12 विधायकों में, अश्विनी राय सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोराह, बिस्वजीत दैमारी, जयंत मल्ला बरुआ,...