असम चुनाव : भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने डाले वोट, जताया जीत का भरोसा
असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही राजनीतिक माहौल पूरी तरह सक्रिय नजर आया। गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता और उम्मीदवार मतदान केंद्रों पर पहुंचे, अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और जीत को लेकर भरोसा जताया। साथ ही, सभी ने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। दिसपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद प्रद्युत बोर्डोलोई ने मरिकलॉन्ग हाईस्कूल के नॉर्थ सेक्शन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा, "मैंने अभी अपना वोट डाला है। जब मैंने दिसपुर से नामांकन दाखिल किया, तब मैं अपना वोट ट्रांसफर नहीं...