असमिया लोग क्यों अल्पसंख्यक हो जाएंगे?
सोचें, अब असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने असम के लोगों को क्या डर दिखाया है? उन्होंने कहा कि अगली जनगणना में असमिया लोग असम में ही अल्पसंख्यक हो जाएंगे। सवाल है कि ऐसा कैसे होगा? जब पिछली जनगणना में यानी 2011 की जनगणना में असमिया लोग अल्पसंख्यक नहीं थे तो अब कैसे हो जाएंगे? यह सवाल इसलिए है क्योंकि पिछले 10 साल से डबल इंजन की सरकार चल रही है। केंद्र में 12 साल से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है तो असम में पहले सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री रहे, जिनकी सरकार में हिमंत बिस्वा सरमा मंत्री रहे...