छत्तीसगढ़ सरकार विधानसभा का सत्र आज से शुरू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का आज से बजट सत्र शुरू हो गया है। विधानसभा के बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, और विधायक अजय चंद्राकर सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। सबसे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा...