स्पेस में इमरजेंसी के लिए कैसे तैयार होते हैं एस्ट्रोनॉट्स
स्पेस में किसी भी मिशन के दौरान आपातकालीन स्थिति आ सकती है। ऐसे में ये सवाल आम है कि ऐसी परिस्थितियों के लिए एस्ट्रोनॉट्स को कैसे तैयार किया जाता है? भारतीय वायुसेना के कैप्टन व एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का एक पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें वह इस विषय पर विस्तार से जानकारी देते नजर आए। उन्होंने बताया कि एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आपात स्थितियों से निपटने का अभ्यास है। शुभांशु शुक्ला के अनुसार, एस्ट्रोनॉट्स अपना लगभग 80 प्रतिशत समय सही-सही मिशन की रिहर्सल में नहीं, बल्कि उन परिस्थितियों की तैयारी में बिताते हैं जब चीजें गलत हो...