अटलांटिक महासागर में ‘हंता वायरस’ का प्रकोप, क्रूज पर सवार तीन यात्रियों की मौत
अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर संदिग्ध 'हंता वायरस' के प्रकोप के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दी। 'एमवी होंडियस' नाम का यह जहाज अर्जेंटीना से केप वर्डे जा रहा था, जिसमें लगभग 150 यात्री सवार थे। इस दौरान एक खतरनाक दुर्लभ बीमारी के मामले की पुष्टि हुई है और पांच अन्य संदिग्ध मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि वह इस घटना पर नजर रखे हुए है और मदद भी कर रहा है। कुल छह लोगों में संक्रमण की आशंका है, जिनमें से तीन की...