पाकिस्तानी हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने बताया है कि पाकिस्तानी हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत हो गई है और 89 घायल हुए हैं। ये आंकड़ा महज चार दिनों यानि 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच का बताया जा रहा है। यूएन महासचिव के प्रवक्ता ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। पझवोक अफगान न्यूज ने स्टीफन दुजारिक के हवाले से बताया कि पीड़ितों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, और ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड नेशंस असिस्टेंस मिशन इन अफगानिस्तान (यूएनएएमए) मारे गए लोगों का दस्तावेज बना रहा है। दुजारिक ने...