म्यांमार की नेता आंग सान सू की जेल से रिहा, घर में नजरबंद
म्यांमार की नेता आंग सान सू की को जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें नजरबंदी (हाउस अरेस्ट) में भेज दिया गया है। यह कदम सैन्य शासन वाले देश में लोकतंत्र का आभास देने के लिए उठाया गया माना जा रहा है, खासकर तब जब सैन्य नेता मिन आंग ह्लाइंग को राष्ट्रपति चुना गया है। म्यांमार के सूचना मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति ने “नै पि ताव जेल में सजा काट रहीं दाउ आंग सान सू की की बाकी सजा को नजरबंदी में बदलने का फैसला किया है।” सू की पहले राज्य परामर्शदाता (स्टेट काउंसलर) और लोकतांत्रिक...