बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान कर दिया गया है। कंगारू टीम इस सीरीज में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के बिना खेलेगी। जोश इंग्लिस के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है। नेशनल सिलेक्टर टोनी डोडेमेड के मुताबिक, हेड को शुरू में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों के लिए चुना गया था, लेकिन उन्हें दोनों सीरीज के लिए निजी कारणों की वजह से छुट्टी दी गई है। वहीं, मार्श अपने टखने की चोट से उबर नहीं सके हैं। हालांकि, वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली...