साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर के बीच साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। इस दौरान 3 वनडे और इतने ही टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में यह बॉल-टैंपरिंग प्रकरण के बाद ऑस्ट्रेलिया का पहला साउथ अफ्रीकी दौरा होगा। यह बदनाम टेस्ट मैच साल 2018 में केपटाउन में खेला गया था। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2026-27 सीजन के लिए अपना इंटरनेशनल शेड्यूल जारी किया है। ऑस्ट्रेलिया का यह टूर सितंबर में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से शुरू होगा। इस सीरीज का पहला मैच 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग दूसरे मैच की...