टॉप-स्पीड में दौड़ रही भारत की ऑटो इंडस्ट्री
जीएसटी में कमी और घरेलू मांग में सुधार के कारण देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री टॉप-स्पीड में दौड़ रही है और जनवरी 2026 में यात्री वाहनों, दोपहिया वाहनों और तिपहिया वाहनों की बिक्री ऑल-टाइम हाई पर रही है। इंडस्ट्री बॉडी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक, जनवरी 2026 में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 4,49,616 यूनिट्स हो गई है, जो कि जनवरी 2025 में 3,99,386 यूनिट्स थी। दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 26.2 प्रतिशत बढ़कर जनवरी 2026 में 19,25,603 यूनिट्स पर पहुंच गई है,...