अभिनेत्री अविका गौर डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती
'बालिका वधू' की अभिनेत्री अविका गौर को डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अविका के पति मिलिंद चंदवानी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अविका तेज बुखार के बावजूद कई दिनों से शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने अभिनेत्री के काम के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्हें वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "अविका कल रात से अस्पताल में हैं। उन्हें पिछले पांच दिनों से 103-104 डिग्री बुखार है। और पता है उसने उन पांच दिनों में क्या किया? वह सबसे पहले एक...