Ayatollah Ali Khamenei

  • ईरान के सर्वोच्च नेता का पार्थिव शरीर इराक के नजफ लाया गया

    अमेरिका और इजराइल के हमले में मारे गए ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का जनाजा बुधवार को इराक के नजफ शहर में हजारों शोकाकुल लोगों की मौजूदगी में उठाया गया।  ईरान में खामेनेई के कई दिन तक चलने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को हुई थी।  इसके मद्देनजर प्राधिकारियों ने तेहरान में सड़कों, हवाई क्षेत्र और दैनिक गतिविधियों को बंद कर दिया था।  खामेनेई का पार्थिव शरीर बाद में नजफ से कर्बला ले जाया जाएगा और फिर ईरान वापस लाया जाएगा।  ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौते पर...

  • ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

    ईरान की राजधानी तेहरान में दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में सोमवार को काले कपड़े पहने शोकाकुल लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारे लगा रहे थे और ट्रंप मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। ईरान के राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे खामेनेई (86) के ताबूत को एक ट्रक में रखा गया। इसी ट्रक में उनके परिजनों के ताबूत भी रखे गए जो 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत में इजराइल और अमेरिका के हवाई हमले में मारे गए थे। ईरान की धार्मिक सत्ता ने इस भारी जनसमूह को अपनी ताकत...

  • ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम शुरू

    अमेरिका एवं इजराइल के हमलों में मारे गए ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कई दिन तक चलने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम शनिवार से शुरू हो गए। फरवरी में ईरान युद्ध की शुरुआत में हुए हवाई हमले में 86 वर्षीय खामेनेई की मौत हो गई थी। खामेनेई का शव ईरान की राजधानी तेहरान स्थित ‘ग्रैंड मोसल्ला’ में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखे जाने का कार्यक्रम है। काले कपड़े पहने शोकाकुल लोग शनिवार तड़के ‘ग्रैंड मोसल्ला’ पहुंचने का प्रयास करते हुए तेहरान की सड़कों पर आगे बढ़ते नजर आए। सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही नहीं थी।...

  • बुलाया है, तो जाइए

    कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर भारत को अमेरिका का पिछलग्गू बना देने का इल्जाम लगाया है। ऐसे में यह अपेक्षित होगा कि मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पार्टी के नेताओं के साथ ईरान जाएं। ईरान ने अपने दिवंगत सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खामेनई की अंत्येष्टि में भाग लेने के लिए अब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा एवं सलमान खुर्शीद को आमंत्रित किया है। इसके पहले ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया था, लेकिन खबरों के मुताबिक उन्होंने ना जाने का फैसला किया। भारत सरकार ने अपेक्षाकृत निम्न-स्तरीय...

  • इजराइल, अमेरिका को नाराज नहीं करना है

    दो साल पहले 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक दुर्घटना में मौत के बाद भाऱत ने उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए तत्कालीन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को ईरान भेजा था। लेकिन अब वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए उसके बहुत छोटे स्तर का प्रतिनिधिमंडल भेजा जा रहा है। खामेनेई का अंतिम संस्कार कई दिन चलना है और पूरे राजकीय सम्मान के साथ होना है। उनकी मौत अमेरिका और इजराइल के हमले में हुई थी। भारत सरकार उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए बिहार...

  • ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को भेजा निमंत्रण

    ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के जुलाई के पहले हफ़्ते में होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। सूत्रों के अनुसार श्री मोदी को यह निमंत्रण ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान की ओर से भेजा गया है। सूत्रों ने कहा ईरान के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। हालाकि यहां सरकार की ओर से अभी तक इस निमंत्रण की पुष्टि नहीं की गयी है। ईरान के सर्वोच्च नेता रहे...

  • खामेनेई की मौत पर भारत ने शोक जताया

    नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के छठे दिन आखिरकार भारत ने चुप्पी तोड़ी। भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया। इतना ही नहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बात की। गौरतलब है कि हमला शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ खाड़ी देशों के नेताओं से बात की थी। लेकिन भारत की ओर से किसी ने ईरान से बात नहीं की थी। गुरुवार को जयशंकर ने अपने समकक्ष से बात की।  साथ ही भारत ने खामेनेई की...

  • ईरान में 544 प्रदर्शनकारियों की मौत

    नई दिल्ली। ईरान में अयातुल्ला अली खामेनाई शासन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के ऊपर सुरक्षा बलों की कार्रवाई हिंसक हो गई है। सुरक्षा बलों की फायरिंग और अन्य दमनकारी कार्रवाइयों में कम से कम 544 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों के ऊपर कार्रवाई में ईरान में रेड लाइन पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इसे रोकने के लिए कड़े उपायों पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि एक दिन पहले सुरक्षा बलों ने ईरान पर हमले के विकल्पों का एक प्रेजेंटेशन राष्ट्रपति ट्रंप...

  • युद्ध विराम के बाद नहीं दिखे अयातुल्ला अली खामेनेई, उठने लगे सवाल

    इजरायल-ईरान संघर्ष का पटाक्षेप युद्ध विराम से हो गया। इस सबके बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अनुपस्थिति को लेकर विदेशी मीडिया में हलचल तेज है और कई तरह के सवाल पूछे जाने लगे हैं।   'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने इशारों-इशारों में बात कही तो इजरायली मीडिया ने भी सवाल पूछना शुरू कर दिया। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को बीते एक सप्ताह से न तो सार्वजनिक रूप से देखा गया, और न ही उनसे कोई बात हुई है। ईरान-इजरायल के बीच युद्ध विराम के बावजूद खामेनेई अब तक सामने नहीं आए...

और लोड करें