दीपों से सजी अयोध्या
अयोध्या। दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में फिर एक नया रिकॉर्ड बना है। इस साल सातवें दीपोत्सव के मौके पर सरयू के किनारे राम की पैड़ी से जुड़े 51 घाटों पर 22 लाख 23 हजार दीप जला कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। अगले साल जनवरी में राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हुए दीपोत्सव के इस आयोजन में अतिरिक्त उत्साह देखने को मिला। सरयू के किनारे होलोग्राफिक लाइट के सहारे राम कथा सुनाई गई। 23 लाख से ज्यादा दीप जलाने के लिए एक लाख पांच हजार...