Back Pain

  • गर्भावस्था में पीठ दर्द से हैं परेशान? आयुर्वेद से जानिए राहत पाने के सरल उपाय

    गर्भावस्था के दौरान कमर या पीठ में दर्द होना आम बात है, खासकर शुरुआती कुछ महीनों में। कई महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। कुछ सरल आयुर्वेदिक उपायों और जीवनशैली में बदलाव से इस दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है।  दरअसल, प्रेगनेंसी के दौरान लिगामेंट्स और जोड़ स्वाभाविक रूप से नरम और खिंचाव वाले हो जाते हैं। इसके कारण न सिर्फ कमर, बल्कि पेल्विक यानी कमर के निचले हिस्से और हिप्स में भी खिंचाव और दर्द महसूस होता है। इसके साथ ही कभी-कभी गलत पोजिशन में...

  • क्या आप भी कमर दर्द से परेशान हैं? आजमाएं ‘हाफ कैमल पोज’

    व्यस्त दिनचर्या में लोग अक्सर समय की कमी के कारण सही समय पर खाना और व्यायाम करना भूल जाते हैं। लेकिन अगर हम रोज थोड़ा सा योग करें, तो हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और मन में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। ऐसे में अर्द्धउष्ट्रासन एक ऐसा योगासन है, जो शरीर में कई तरह के लाभ लाता है। अर्द्धउष्ट्रासन एक शुरुआती योगासन है, जो शरीर को लचीला बनाने, तनाव को कम करने और शरीर को ऊर्जावान रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे 'हाफ कैमल पोज' भी कहते हैं, जो पूर्ण उष्ट्रासन का एक कम तीव्र रूप है। यह...

  • कमर दर्द को कहें अलविदा, बस करना होगा अपनी इन आदतों में बदलाव

    आज के समय में कमर दर्द एक बहुत ही आम समस्या है। दिनभर मोबाइल चलाते हुए झुककर बैठना, लंबे समय तक कुर्सी पर टिके रहना, गलत तरीके से वजन उठाना और बढ़ता हुआ वजन ये सब मिलकर कमर को कमजोर बना देते हैं, इसलिए इससे बचने के लिए रोजमर्रा की आदतें सुधारना बहुत जरूरी है। कुछ छोटे से बदलाव अपनाकर कमर दर्द को काफी हद तक रोका जा सकता है।  सबसे पहला और जरूरी है सही तरीके से बैठना। बहुत देर तक झुककर बैठने से रीढ़ पर जोर पड़ता है, इसलिए हमेशा पीठ सीधी रखें और कोशिश करें कि लैपटॉप...