बहामास में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोगों की मौत
बहामास में शुक्रवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सरकार ने विमानन कंपनी ‘फ्लेमिंगो एअर’ की उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। यह हादसा बहामास की राजधानी नासाउ के ठीक पश्चिम में स्थित नॉर्थ एंड्रोस में हुआ। बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शुरुआत में कहा था कि हादसे में एक व्यक्ति जीवित बच गया है लेकिन बाद में उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में पुष्टि की कि उस व्यक्ति की भी गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौत हो गई। मृतकों की पहचान सार्वजनिक...