पांडा के बिल पर चर्चा होनी चाहिए
यह अलग बात है कि भाजपा के सांसद बैजयंत जय पांडा अपना प्राइवेट मेंबर बिल संसद में पेश नहीं कर सके क्योंकि शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के तीन मिनट के भीतर स्थगित हो गई। दोबारा 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो सिर्फ सात मिनट में उसे पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा। अगर संसद चलती तो बैजयंत पांडा अपना प्राइवेट मेंबर बिल पेश करते। उनका यह प्रयास दूसरी बार फेल हुआ है। असल में पांडा ने शील्ड नाम से बिल तैयार किया है, जिसमें बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को नियंत्रित करने या रोकने...